Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

East Singhbhum News: टाटानगर से सुंदरनगर तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज, चौथी बार निकला डीपीआर टेंडर

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम में टाटानगर रेलवे स्टेशन से करनडीह होते हुए सुंदरनगर डिवाइडर तक करीब पांच किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। झारखंड पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए चौथी बार ई-टेंडर जारी किया है। इससे पहले तीन बार टेंडर निकाले जा चुके हैं, लेकिन किसी भी कंसलटेंट कंपनी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।

डीपीआर में आरओबी-आरयूबी समेत सभी जरूरी प्रस्ताव शामिल
प्रस्तावित डीपीआर में सड़क को वर्तमान और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी। जरूरत के अनुसार पुल-पुलिया, रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी), भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास, वन स्वीकृति तथा बिजली, पानी जैसी उपयोगिता सेवाओं के स्थानांतरण से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल किए जाएंगे।

60 दिनों में डीपीआर तैयार करने का लक्ष्य
टाटानगर रेलवे स्टेशन को शहर के दक्षिणी हिस्से और सुंदरनगर क्षेत्र से जोड़ने वाला यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। लगातार बढ़ते यातायात के कारण इस सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है। विभाग ने चयनित एजेंसी को 60 दिनों के भीतर डीपीआर तैयार करने का लक्ष्य दिया है। डीपीआर तैयार होने के बाद सड़क चौड़ीकरण परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा, जिससे भविष्य में यातायात सुगम होने और स्टेशन तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !