Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Seraikela News: ईचागढ़ विधानसभा में SIR-2026 जागरूकता अभियान तेज, ग्रामीणों को दी गई मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी

Seraikela:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत मध्य विद्यालय घोड़ानेगी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ चांडिल, एसडीपीओ, जिला परिषद सदस्य, बीडीओ चांडिल, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ और बीएलए-1 भी मौजूद रहे।

मतदाताओं से सहयोग की अपील
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में सत्यापित कराएं। साथ ही 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने, नाम या पते में त्रुटि होने पर संशोधन कराने तथा मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं का नाम सूची से हटवाने में सहयोग करें। इसी क्रम में जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी, कुरली में भी कर्मचारियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित समयसीमा की जानकारी दी गई।



समय पर फॉर्म जमा करने की अपील
निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए सभी पात्र नागरिक निर्धारित समय के भीतर अपना फॉर्म बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एईआरओ अथवा ईआरओ के पास जमा करें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !