Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-22

Health Minister Dr Irfan Ansari: रिम्स-2 के निर्माण पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान

Health Minister Dr Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को रिम्स-2 के निर्माण को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित होकर कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना वे पूरा कर रहे हैं। रिम्स-2 स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम होगा और यह हर हाल में बनेगा। इससे कोई समझौता नहीं होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स पर बढ़ते बोझ और राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से रिम्स-2 की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से फैलाया जा रहा भ्रम और राजनीतिक विरोध सिर्फ जनता को गुमराह करने की साजिश है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपने 18 वर्षों के शासनकाल में स्वास्थ्य के क्षेत्र को पूरी तरह नजरअंदाज किया। आज जब हम दिन-रात मेहनत कर व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं, तो ये लोग केवल अड़चनें पैदा कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि रिम्स-2 का निर्माण किसी भी खेती की जमीन पर नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर किया जाएगा। किसानों और कृषि भूमि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि झारखंड एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां खेती के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और सरकार किसानों के हितों की पूरी रक्षा कर रही है।
रिम्स-2 का निर्माण झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाएगा और राज्यवासियों को इलाज के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ जनता को गुमराह करने की साजिश कर रहे हैं। रिम्स-2 का निर्माण हर हाल में होगा और इससे राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !