Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-22

Jamshedpur Flood Cleanup: मानगो बाढ़ का पानी घटते ही संक्रमण रोकने को नगर निगम सक्रिय

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर घटने और वर्षा थमने के कारण जमशेदपुर अक्षेस और मानगो नगर निगम क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने लगा है, जिससे प्रभावित इलाकों की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। हालांकि इसके साथ ही इन क्षेत्रों में संक्रमणजनित रोगों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
इसे ध्यान में रखते हुए जेएनएसी और मानगो नगर निगम सतर्क हो गए हैं। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए मानगो नगर निगम द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर दोनों नगर निकायों द्वारा बाढ़ के बाद महामारी के खतरे को कम करने के उद्देश्य से कीटाणुनाशक छिड़काव किया जा रहा है। ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग संक्रमण नियंत्रण के लिए किया जाता है, ताकि बीमारियों का प्रसार रोका जा सके। इसी क्रम में कई मोहल्लों में फॉगिंग कराई गई और स्प्रे मशीनों की सहायता से सफाई कार्य भी कराया गया। सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल और आकिब जावेद ने शनिवार को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !