Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Ranchi News : छेड़खानी विवाद में युवक की हत्या, दोषी को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माना

Ranchi News : लालपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी के विवाद के बाद हुई युवक की हत्या के मामले में रांची की अदालत ने आरोपी अतुल मुंडा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।


यह फैसला अपर न्यायायुक्त ओंकारनाथ चौधरी की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद सुनाया।

समझौते की बातचीत के दौरान हुआ था हमला

अभियोजन के अनुसार, 14 फरवरी 2022 को एक युवती से छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन महेश सुरीन, अंकित मुंडा और नवीन मुंडा मामले में समझौता कराने के लिए अतुल मुंडा के घर पहुंचे थे। इसी दौरान अतुल मुंडा ने हथौड़े से महेश सुरीन के सिर पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल महेश सुरीन को तत्काल रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई राजेश सुरीन की शिकायत पर लालपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

मामले में सभी साक्ष्यों और गवाहों की गवाही के आधार पर अदालत ने अतुल मुंडा को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !