Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Seraikela News: सरायकेला के भगवती ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए दो युवक

Seraikela: सरायकेला के नगर पंचायत क्षेत्र स्थित भगवती ज्वेलर्स में मंगलवार दोपहर चोरी की एक कोशिश सीसीटीवी कैमरे की मदद से नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, खरीदारी के बहाने दुकान में पहुंचे दो युवकों में से एक ने मौका देखकर कान की सोने की बाली चुपचाप अपनी जेब में रख ली। दुकानदार को युवकों की गतिविधि पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में पूरी घटना कैद मिली। इसके बाद दोनों युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें एक युवक की जेब से चोरी की गई सोने की बाली बरामद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों को पकड़कर सरायकेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी शेख सहयाद्रील और बाबू अली के रूप में की है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !