Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur News: घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुआ 10 वर्षीय अमन, तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित पातरो बस्ती से 10 वर्षीय एक बच्चा सोमवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे की नानी शांति देवी ने सोनारी थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, अमन कुमार मंगलवार (30 जून) सुबह करीब 10 बजे अपने घर के पास से अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने 10 वर्षीय अमन लापता, सूचना देने की अपील
लापता अमन कुमार का रंग सांवला है। वह टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए था तथा हिंदी और बांग्ला दोनों भाषाएं बोलता है। अमन सोनारी स्थित जीएल मिशन स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। सोनारी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल सोनारी थाना को सूचित करें, ताकि बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !