Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में हुए हिमांशु हत्याकांड के बाद अर्जुन मुंडा पहुंचे पीड़ित परिवार के पास, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के सामने हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड और प्रत्युष पर जानलेवा हमले के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह, पत्नी तथा अन्य परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। मुलाकात के दौरान अर्जुन मुंडा ने परिजनों का हालचाल जाना और मामले में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिनोद सिंह सहित कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अर्जुन मुंडा ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पुलिस की कार्यशैली पर जताई नाराजगी
मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस की मौजूदगी के बीच अपराधियों ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि ऐसी घटना कैसे हुई। साथ ही उन्होंने मांग की कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सिर्फ निलंबन नहीं, बल्कि कड़ी कार्रवाई की जाए।

सरकार पर भी साधा निशाना
अर्जुन मुंडा ने इस घटना को राज्य की कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए राज्य सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक होनहार युवक की हत्या कर दी गई, लेकिन शुरुआती कार्रवाई के नाम पर केवल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनका कहना था कि जब तक सभी आरोपियों को जल्द और कड़ी सजा नहीं मिलेगी, तब तक ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक नहीं लग सकेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और तेज़ जांच कर सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि भविष्य में कोई अपराधी ऐसी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !