Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jharkhand News : झारखंड में सड़क परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार, चाईबासा और हजारीबाग अव्वल, रांची-दुमका में काम धीमा

Jharkhand News : झारखंड में सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा में चाईबासा और हजारीबाग मंडल का प्रदर्शन सबसे बेहतर पाया गया है। इन दोनों क्षेत्रों में सड़क परियोजनाओं का कार्य तेज गति से चल रहा है, जबकि रांची, डालटनगंज और दुमका मंडलों में निर्माण कार्य अपेक्षाकृत धीमा है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।


समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति और अन्य बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिन परियोजनाओं में कार्य की गति धीमी है, वहां नियमित निगरानी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

लंबित परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने पर जोर

सड़क निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, वहां संबंधित अभियंताओं और कार्य एजेंसियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति और अन्य प्रशासनिक अड़चनों का शीघ्र समाधान करने को कहा गया है।

विभाग का कहना है कि राज्य में बेहतर सड़क संपर्क विकसित करने के लिए सभी प्रमुख परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। उद्देश्य यह है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो, जिससे लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिले और राज्य के विकास को गति मिल सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !