Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में ज्वेलरी दुकानदार पर रंगदारी को लेकर चापड़ से जानलेवा हमला, व्यवसायी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

Adityapur: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-14 स्थित एक ज्वेलरी दुकान में मंगलवार को रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में ज्वेलरी व्यवसायी प्रेम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, कुछ अपराधी दुकान पर पहुंचे और व्यवसायी से रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने प्रेम वर्मा पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को तुरंत नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विशाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रंगदारी और अन्य पहलुओं की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी वसूली से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !