Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Adityapur News: सरायकेला, रंगदारी न देने पर ज्वेलरी व्यवसायी पर चापड़ से जानलेवा हमला, TMH रेफर

Adityapur News: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर-14 स्थित एक ज्वेलरी दुकान में मंगलवार को रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने ज्वेलरी व्यवसायी प्रेम वर्मा पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रेम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें पहले स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
 
एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !