Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

NHM Employees Protest: पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर NHM कर्मियों का प्रदर्शन, सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव

NHM Employees Protest: रांची के सदर अस्पताल में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने पिछले पांच महीनों से वेतन का भुगतान नहीं होने के विरोध में बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक बकाया वेतन जारी नहीं किया गया है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं.

अस्पताल आने-जाने का किराया तक नहीं बचा
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों के पास अस्पताल आने-जाने का किराया तक नहीं बचा है, बावजूद इसके वे लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं. उनका कहना है कि हर बार जल्द वेतन भुगतान का भरोसा दिया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा.

कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
NHM कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे. कर्मचारियों का कहना है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.



स्वास्थ्य विभाग ने दिया समाधान का भरोसा
प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कर्मचारियों से बातचीत की. उन्होंने वेतन भुगतान में हो रही देरी के कारणों की जानकारी लेकर जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारी फिलहाल अपने काम पर लौट गए, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !