Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Seraikela News: चांडिल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की पत्नी की मौत, सीसीटीवी से होगी जांच

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मचारी की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद रेलवे कॉलोनी और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.


लौटने के दौरान हादसा

मृतका की पहचान पम्मी तिवारी (40 वर्ष), पत्नी अनंत तिवारी के रूप में हुई है. अनंत तिवारी रेलवे में कार्यरत हैं. जानकारी के अनुसार, पम्मी तिवारी गुरुवार शाम करीब पांच बजे रेलवे लाइन पार कर कॉलोनी में अपने परिचितों से मिलने गई थी. रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच घर लौटने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. रेलवे अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.

सीसीटीवी से जांच
GRP यह पता लगाने में जुटी है कि महिला किस ट्रेन की चपेट में आई. जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. पुलिस फुटेज की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

परिवार में मातम
इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रेलवे कॉलोनी में भी शोक का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !