Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jharkhand News : साहिबगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, रंगदारी नहीं देने पर हत्या का आरोप

Jharkhand News : साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के तिलकधारी कुआँ मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक के चचेरे भाई, जो घटना के प्रत्यक्षदर्शी भी हैं, ने आरोप लगाया कि पिछले 10 दिनों से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर पांच लोगों ने घर के पास युवक को घेरकर गोली मार दी।

डीएसपी बोले- जल्द होगी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

सदर अस्पताल पहुंचे डीएसपी रविकांत साव ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !