Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jharkhand Police Constable Seniority List: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने आरक्षियों की लंबित वरीयता सूची जारी करने की मांग की

Jharkhand Police Constable Seniority List: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जिला बल में कार्यरत आरक्षियों की लंबित राज्य स्तरीय वरीयता सूची जल्द जारी करने की मांग उठाई है. इस संबंध में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह और महामंत्री रमेश उरांव ने पुलिस महानिदेशक को पत्र सौंपा है.

एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से राज्य स्तरीय वरीयता सूची जारी नहीं होने के कारण हजारों आरक्षियों को अपनी वास्तविक वरिष्ठता की जानकारी नहीं मिल पा रही है. इसका सीधा असर उनकी पदोन्नति और अन्य सेवा हितों पर पड़ रहा है.

पत्र में कहा गया है कि वरीयता सूची जारी होने के बाद आरक्षियों को राज्य स्तर पर अपनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. इससे पदोन्नति से जुड़ी प्रक्रिया भी समय पर आगे बढ़ेगी और लंबे समय से बनी अनिश्चितता दूर होगी.



झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने डीजीपी से मांग की है कि आरक्षियों के हित में लंबित राज्य स्तरीय सीनियरिटी लिस्ट को प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !