Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jamshedpur News: MGM अस्पताल के होमगार्डो का फूटा गुस्सा, चार महीने से भत्ता नहीं मिलने पर आंदोलन

Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, डिमना में तैनात होमगार्डों ने पिछले चार महीने से भत्ता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने 30 जून को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। होमगार्डों का कहना है कि लंबे समय से भत्ता लंबित रहने के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

5 और 6 जुलाई को काली पट्टी बांधकर करेंगे ड्यूटी
होमगार्डों ने घोषणा की है कि वे 5 और 6 जुलाई को काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ड्यूटी करेंगे। उनका कहना है कि इस प्रतीकात्मक विरोध के जरिए प्रशासन का ध्यान लंबित भत्ते की ओर आकर्षित किया जाएगा, जबकि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

भुगतान नहीं हुआ तो होगा चरणबद्ध आंदोलन
होमगार्डों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भत्ते का भुगतान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद समय पर भत्ता नहीं मिलना उनके साथ अन्याय है और इसे अब अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कई अधिकारियों को भेजी गई ज्ञापन की प्रतिलिपि
ज्ञापन की प्रतिलिपि एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा, धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक तथा एमजीएम थाना प्रभारी को भी भेजी गई है। होमगार्डों ने सभी संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जल्द लंबित भत्ते का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !