Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Adityapur News: हिमांशु हत्याकांड के विरोध में आदित्यपुर बंद, मेयर संजय सरदार समेत 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

Adityapur: स्थानीय निवासी हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समर्थित हिंदूवादी संगठनों द्वारा शुक्रवार (3 जुलाई) को बुलाए गए आदित्यपुर बंद का सुबह से मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे करीब 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास सहित कई स्थानीय भाजपा नेता शामिल हैं।

टोल ब्रिज के पास प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई
सुबह से ही बंद समर्थक आदित्यपुर टोल ब्रिज के समीप एकत्र होकर हिमांशु सिंह के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात बाधित कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आदित्यपुर थाना पहुंचाया।

एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। एसपी ने कहा कि लोगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

यातायात सामान्य, कई दुकानों ने रखा बंद
पुलिस की सतर्कता के कारण आदित्यपुर खरकई पुल से गम्हरिया जाने वाली टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर यातायात सामान्य बना रहा। हालांकि, हत्याकांड के विरोध में स्थानीय बाजार की कई दुकानों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया। पूरे इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !