Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

JPSC Civil Services Prelims Result 2025: जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, आज से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन

JPSC Civil Services Prelims Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है. यह प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी. आयोग ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया है.

अभ्यर्थी जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. आयोग ने सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी करने की सलाह दी है.

3 जुलाई से शुरू होगा मुख्य परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 से संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को जरूरी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन के साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी. हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया, अंतिम तिथि और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.



वेबसाइट पर उपलब्ध हैं दिशा-निर्देश
मुख्य परीक्षा से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, प्रमाण पत्रों की सूची और अन्य दिशा-निर्देश जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं. अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे नोटिस को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !