Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Adityapur News: हिमांशु हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन, आरआईटी थाना पुलिस ने भाजपा नेताओं समेत 16 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में

Adityapur: हिमांशु हत्याकांड और क्षेत्र में बढ़ते अपराध के विरोध में एनडीए द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान आरआईटी थाना क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया गया कि प्रदर्शनकारी रोड नंबर-19 से 4 नंबर रोड की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

कई वरिष्ठ नेता रहे शामिल
हिरासत में लिए गए लोगों में भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, जिला मंत्री ललन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा, मंडल महामंत्री बिट्टू पांडे, मंडल प्रभारी अनिल मिश्रा, शैलेश शर्मा, कृष्णा प्रधान, रंजन प्रजापति, विजय मोदक, आलोक श्रीवास्तव, धीरज लोहार, शांतनु चक्रवर्ती, रवि कुमार और अमित कुमार सहित 16 से अधिक लोग शामिल हैं।

सरकार पर लगाए कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप
प्रदर्शनकारियों ने राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, चोरी, हत्या की घटनाओं और नियुक्ति जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उनका आरोप था कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आरआईटी थाना पहुंचाया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !