Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड के विरोध में परसुडीह बंद, कानून-व्यवस्था पर भाजपा ने उठाए सवाल

Jamshedpur: बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल की ओर से परसुडीह बंद का आयोजन किया गया। बंद का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने किया। भाजपा का दावा है कि बंद को क्षेत्र की जनता, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। बंद के माध्यम से राज्य सरकार और प्रशासन का ध्यान बिगड़ती कानून-व्यवस्था की ओर आकर्षित करते हुए अपराधियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग
मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग की। सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल जनहित के मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ खड़ा रहेगा और क्षेत्र की सुरक्षा तथा न्याय के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।



ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बंदी कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अवधेश सिंह, राम सिंह मुंडा, विजय विश्वकर्मा, नीलू मछुआ, पीके करवा, राकेश सिंह, गिरजा दुबे, विश्वजीत चक्रवर्ती, विनोद सिंह, संजीव ठाकुर, प्रीतम सिंह, अशोक सिन्हा, रुद्रों मुंडा, धन सिंह मुंडा, कपिल शर्मा और सुप्रियो दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !