Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात का कहर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमदीहा पंचायत के गुरगुड़िया गांव में गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान 51 वर्षीय पुतुल नायक और 48 वर्षीय प्रशांत गोप अपने घर पर मौजूद थे। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।


इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरा सदर अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान पुतुल नायक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे प्रशांत गोप का चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !