Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज शनिवार, 4 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। शनिवार का यह दिन भगवान शनि देव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज प्रीति योग शाम 5:02 बजे तक रहेगा, इसके बाद आयुष्मान योग शुरू होगा। सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान हैं। धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 1:43 बजे तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र का आरंभ होगा।
शुभ मुहूर्त और पूजा के लिए उत्तम समय
आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा, जो सभी शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना गया है। अमृत काल आज नहीं है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार को शनि देव की विधि-विधान से पूजा, तिल के तेल का दीपक जलाना, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है तथा जीवन की बाधाएं कम होती हैं।
राहुकाल सहित आज के अशुभ समय
आज सूर्योदय सुबह 5:28 बजे और सूर्यास्त शाम 7:23 बजे होगा। चंद्रोदय रात 10:23 बजे तथा चंद्रास्त सुबह 9:04 बजे होगा। राहुकाल सुबह 8:57 बजे से 10:41 बजे तक, गुलिकाल सुबह 5:28 बजे से 7:12 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 2:10 बजे से शाम 3:54 बजे तक रहेगा। इन समयों में नए और मांगलिक कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।
धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव और विशेषताएं
आज चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में दोपहर 1:43 बजे तक रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी मंगलदेव और देवता अष्ट वसु हैं, जबकि राशि स्वामी शनिदेव हैं। धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों को मजबूत इच्छाशक्ति, साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मेहनती स्वभाव, कला और संगीत के प्रति रुचि तथा धन-संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। यह नक्षत्र संघर्षों पर विजय और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।