Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 7 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात की आशंका, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तक काफी धीमी रही है। 1 जून से 3 जुलाई के बीच राज्य में सामान्य से 46 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे खेती-किसानी और जल संकट की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आज से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई है।


आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और 7 जुलाई तक वज्रपात की आशंका जताई गई है। दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे नहीं रुकने की सलाह दी गई है।

साहिबगंज में 99% कम बारिश, दुमका सबसे आगे
इस मानसून सीजन में सबसे खराब स्थिति साहिबगंज की रही है, जहां केवल 3.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 99 प्रतिशत कम है। वहीं दुमका में 207.8 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से सिर्फ 8 प्रतिशत कम है। रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और जामताड़ा में भी अपेक्षाकृत बेहतर बारिश हुई, जबकि बोकारो, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा और चतरा में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई।

रांची में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, कई इलाकों में जलभराव
राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज बारिश के कारण कई शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !