Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने खुद भरा एसआईआर प्रपत्र

Jamshedpur News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वयं एसआईआर प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी का संदेश दिया।


शुद्ध मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला

उपायुक्त ने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर एसआईआर प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित हो सके।


घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, नागरिकों से सहयोग की अपील

उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं और उनके विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि बीएलओ के घर पहुंचने पर आवश्यक सहयोग करें और सही व अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !