Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur News: मानगो के दाइगुट्टू नाले में व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र से एक 32 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दाइगुट्टू नाले में स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार शव मानगो के दाइगुट्टू नाले में फंसा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि यह शव कहीं दूर से बहकर वहां पहुंचा है और नाले में अटक गया है।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखकर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इसके साथ ही अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहचान के लिए चल रही कोशिश
पुलिस आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही विभिन्न थानों को शव की तस्वीर साझा की गई है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !