Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Raj Hospital Ranchi Investigation: राज हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का एक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अपर मुख्य सचिव को दिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

Raj Hospital Ranchi Investigation: राची के मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और मरीजों से मनमानी वसूली के आरोपों के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मामले को गंभीर बताया है. अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल जांच शुरू करने का निर्देश दिया है.

वीडियो में अस्पताल प्रबंधन पर मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने और परिजनों को परेशान करने जैसे आरोप लगाए गए हैं. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक जांच अभी बाकी है.

अपर मुख्य सचिव को जांच टीम बनाने का निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को उच्चस्तरीय जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और रिपोर्ट जल्द तैयार की जाए.



डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर इलाज सरकार की प्राथमिकता है. इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी.

दोषी मिलने पर अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई
मंत्री ने साफ कहा कि जांच में राज हॉस्पिटल की गलती सामने आती है तो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को मरीजों के इलाज के दौरान तय मानकों का पालन करना होगा. मरीजों और उनके परिजनों के साथ किसी तरह का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !