Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Bokaro News : बोकारो ट्रिपल डेथ केस, परिजनों ने की सीआईडी जांच, 25-25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Bokaro News : बोकारो बालीडीह थाना क्षेत्र के राधा गांव नगर स्थित मोडवाडीह के पास रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने के मामले में परिजनों ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बेरमो को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मुआवजा और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में अब भी आक्रोश बना हुआ है।


युवती के बुलाने के बाद मिले थे तीनों के शव, निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों ने ज्ञापन में बताया कि 3 जुलाई को एक युवती ने तीनों युवकों को बुलाया था। इसके अगले दिन 4 जुलाई की सुबह रेलवे ट्रैक के पास तीनों के शव बरामद हुए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने तथा पांच दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई है।

सीआईडी जांच के निर्देश, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि परिजनों का ज्ञापन बोकारो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच सीआईडी से कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। मंत्री ने यह भी बताया कि इस मामले से मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !