Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur News: विधायक संजीव सरदार ने किया कृषक पाठशाला का उद्घाटन, आधुनिक खेती से आजीविका सुदृढ़ करने पर जोर

Jamshedpur News: पोटका विधानसभा क्षेत्र के सोहदा पंचायत अंतर्गत बालीजुड़ी गांव में बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं और कृषि आधारित आजीविका से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपाय भी बताए।


आधुनिक खेती अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही गांव, क्षेत्र और राज्य के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने, सरकारी कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और खेती को आत्मनिर्भर व लाभकारी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर सोहदा पंचायत मुखिया बिदेन सरदार, ग्राम प्रधान रामराज मुर्मू, कालिकापुर पंचायत मुखिया बाघराय सोरेन, जिला कृषि पदाधिकारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, उपाध्यक्ष हितेश भकत, प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत सचिव अजय हांसदा, पंचायत समिति सदस्य त्रिलोचन टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !