Jharkhand Police Promotion: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 24 आयुधिक हवलदारों को पदोन्नति देते हुए आयुधिक अवर निरीक्षक, यानी आयुधिक जमादार के पद पर नियुक्त किया है. केंद्रीय चयन पर्षद की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पदोन्नति आदेश जारी किया गया.
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह पदोन्नति आदेश जारी होने की तिथि से नियमित रूप से प्रभावी होगा. नए पद पर योगदान देने के दिन से संबंधित कर्मियों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा.
लेवल-6 वेतनमान का मिलेगा लाभ
पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को पीबी-II के तहत 9300 से 34800 रुपये के वेतनमान और 4200 रुपये ग्रेड पे का लाभ मिलेगा. उन्हें पे-मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार संशोधित वेतनमान दिया जाएगा.
हालांकि, पदोन्नत पद का वित्तीय लाभ योगदान की तिथि से ही देय होगा.
इन 24 पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नति पाने वालों में रांची के रामबीर मोची और वंशीधर बारिक शामिल हैं. जमशेदपुर से गिरिन्द्र सिंह कुन्टिया को पदोन्नति मिली है.
गुमला के ब्रह्मचंद भगत और रुबेनुस कुजूर भी आयुधिक अवर निरीक्षक बनाए गए हैं. इसके अलावा जैप, झारखंड जगुआर, रेल धनबाद, रामगढ़, कोडरमा, सीटीसी मुसाबनी, जेपीए हजारीबाग और विशेष शाखा के कर्मियों को भी प्रमोशन मिला है.
पदोन्नत होने वाले कर्मियों की सूची इस प्रकार है-
पदोन्नति पाने वाले कर्मियों में रांची के रामबीर मोची और वंशीधर बारिक शामिल हैं. जैप-08 के कमलेश राम, जैप-10 के मदन बैठा और रोशिता तिग्गा, जैप-05 के शशिभूषण कुमार, जैप-04 के अजय कुमार सिंह, जैप-03 के अमरनाथ झा, जैप-07 के रूपेश कुमार, जैप-01 के रूपेश गुरुंग और जैप-02 के समीर प्रकाश खलखो व लखन कच्छप को भी आयुधिक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है.
रेल धनबाद के दुधेश्वर पासवान, कोडरमा के नेतीलाल राम, रामगढ़ के विनोद कुमार निराला और कौलेश्वर राम, सीटीसी मुसाबनी के जितेंद्र प्रधान, जेपीए हजारीबाग के संजय कुमार सिंह, झारखंड जगुआर के संजय कुमार और अरुण कुमार सिंह को भी प्रमोशन दिया गया है.
इसके अलावा जमशेदपुर के गिरिन्द्र सिंह कुन्टिया, विशेष शाखा के संतोष कुमार राम, गुमला के ब्रह्मचंद भगत और रुबेनुस कुजूर को भी पदोन्नति का लाभ मिला है.