Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Jamshedpur News: एसएसपी ने देर रात किया सोनारी थाना का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने शनिवार देर रात करीब 11 बजे सोनारी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मधुसूदन डे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपराधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने तथा नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों को सक्रिय रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा।

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
एसएसपी ने अड्डेबाजी पर रोक लगाने के साथ-साथ अवैध आग्नेयास्त्र, अवैध चाकू तथा अन्य प्रतिबंधित हथियारों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !