Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Jamshedpur Crime News: सिदगोड़ा लिट्टी चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन को टक्कर मारकर छीना बैग, एक आरोपी पकड़ाया, देखें VIDEO

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाई-बहन को निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले बाइक से टक्कर मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया और फिर उनका बैग छीनकर फरार हो गए। हालांकि, घटना के दौरान एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

घायल दंपती का अस्पताल में इलाज
घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। टाटा मुख्य अस्पताल में उसका एक्स-रे कराया गया और सिर में टांके भी लगाए गए। वहीं युवती को भी चोटें आई हैं और उसका भी इलाज कराया गया। परिजनों के अनुसार दोनों बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे, तभी यह वारदात हुई।

बैग में कपड़े थे, मोबाइल बच गया
पीड़ित के पिता सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बैग में केवल कपड़े थे, जबकि मोबाइल हाथ से छूट जाने के कारण बच गया। उन्होंने बताया कि बदमाश बैग छीनने की कोशिश में भाई-बहन को टक्कर मारकर गिरा दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा आरोपी
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

प्रशासन पर उठाए सवाल
पीड़ित के परिजन सुभाष कुमार ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार छिनतई की घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि पुलिस नियमित जांच अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन इसके बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की गश्ती और निगरानी प्रभावी होती, तो इस तरह की घटना नहीं होती।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !