Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Seraikela News: अपराध नियंत्रण को लेकर सरायकेला पुलिस का विशेष अभियान, आदित्यपुर में निकाला गया पैदल मार्च

Seraikela: सरायकेला जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ पैदल मार्च कर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। इसी अभियान के तहत रविवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक पैदल गश्ती की। पुलिस टीम प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरी तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

लोगों से किया संवाद
पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी भी ली। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस तरह का विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !