Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Adityapur News: आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार ऑटो से टकराई, कोई हताहत नहीं

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल ब्रिज के समीप रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेत्री मीरा मुंडा की कार एक ऑटो से टकरा गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मीरा मुंडा ने संवेदनशीलता दिखते हुए पहले ऑटो चालक का हालचाल जाना। उन्होंने चालक से पूछा कि कहीं उसे चोट तो नहीं लगी है। जब यह स्पष्ट हो गया कि चालक सुरक्षित है, तो उन्होंने किसी तरह का विवाद किए बिना स्थिति को शांत रखा और ऑटो चालक को वहां से जाने दिया।


स्थानीय लोगों ने की सराहना
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मीरा मुंडा के व्यवहार की सराहना की। लोगों का कहना था कि आमतौर पर सड़क हादसों के बाद तनाव की स्थिति बन जाती है, लेकिन इस मामले में संयम और समझदारी देखने को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, वार्ड संख्या-11 के पार्षद पुत्र गोपी सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !