Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Jamshedpur Accident News: बागबेड़ा में बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कांचा मैदान के पास शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परसुडीह नीमटोला निवासी तीलू प्रधान के रूप में हुई है, जो बागबेड़ा डीबी रोड स्थित एक मुर्गा दुकान में काम करता था। जानकारी के अनुसार, तीलू प्रधान अपने साथी राजेश हेम्ब्रम के साथ बाइक से कमालपुर स्थित अपनी बड़ी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान कांचा मैदान के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।

घायल को अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
हादसे में तीलू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी राजेश हेम्ब्रम हल्की चोटों के साथ बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल तीलू को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की अचानक मौत से परिवार में गहरा शोक है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !