Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Current News : राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले में मोहन भागवत ने दोहराई सख्त कार्रवाई की मांग, बोले- होसबाले के बयान से हूं सहमत

Current News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के बयान का समर्थन किया है। रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर होसबाले की राय से पूरी तरह सहमत हैं।


होसबाले के बयान का किया समर्थन, दोषियों को मिले कड़ी सजा

पत्रकारों ने जब राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर मोहन भागवत से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर दत्तात्रेय होसबाले जो कह चुके हैं, वही उनकी भी राय है। उन्होंने कहा कि वह होसबाले के बयान से सहमत हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को दत्तात्रेय होसबाले ने अपने बयान में कहा था कि अयोध्या राम मंदिर में कथित दान चोरी की घटना से पूरे समाज की धार्मिक भावनाओं और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की थी कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हिंदू समाज से संयम बनाए रखने की अपील

होसबाले ने यह भी कहा था कि हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी ताकतें इस घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने हिंदू समाज से अपील की कि ऐसे समय में संयम और धैर्य बनाए रखें तथा किसी भी साजिश को सफल न होने दें। उन्होंने दोहराया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !