Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Gumla News : पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद युवक ने की आत्महत्या, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Gumla News : चैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्ही बेंदोरा गांव निवासी 29 वर्षीय विभीषण तुरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पत्नी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई थी

जानकारी के अनुसार, विभीषण तुरी ने प्रेरणा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। दंपति के एक बेटा और एक बेटी हैं। विभीषण रांची में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर बसिया प्रखंड के जुगो टोली निवासी एक युवक के साथ चली गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद विभीषण गांव लौटा और पत्नी व बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों के अनुसार, पत्नी का मोबाइल भी बंद था, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया। उसके बहनोई संजीत महली ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद पत्नी और बच्चों का पता नहीं चल सका।

मानसिक तनाव में उठाया आत्मघाती कदम, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का कहना है कि मानसिक तनाव से परेशान विभीषण ने शराब पीने के बाद घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चैनपुर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों में घर छोड़कर गई और घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !