Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Dumka Food Poisoning: दुमका कौशल केंद्र में भोजन के बाद 20 छात्राएं बीमार, पांच को PJMCH भेजा गया

Dumka Food Poisoning: दुमका के मसलिया प्रखंड स्थित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में भोजन करने के बाद करीब 20 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद सभी छात्राओं को तत्काल मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

प्राथमिक इलाज के बाद 15 छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वहीं पांच छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया था.

भोजन में छिपकली मिलने का छात्रा ने किया दावा
जानकारी के अनुसार, भोजन करने के बाद एक छात्रा ने खाने में छिपकली मिलने का दावा किया. इसके बाद अन्य छात्राओं को भी उल्टी, घबराहट और तबीयत खराब होने की शिकायत होने लगी. घटना के बाद कौशल केंद्र में भोजन की गुणवत्ता और भोजन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं.

फूड पॉइजनिंग की आशंका में किया गया इलाज
पीजेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. रुबेन हांसदा ने बताया कि छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की आशंका में भर्ती किया गया था. इलाज के बाद सभी छात्राओं की हालत सामान्य हो गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.



उन्होंने कहा कि जांच के दौरान भोजन में छिपकली मिलने का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला है. मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

दो दिन पहले भी बच्चे हुए थे बीमार
बताया जा रहा है कि इसी संस्थान में दो दिन पहले भी कुछ बच्चों की तबीयत खराब हुई थी. लगातार स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें सामने आने के बाद भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की जांच की जा रही है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !