Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के छात्र सूर्य जीत घोष का गांधी फेलोशिप के लिए चयन, विभाग ने किया सम्मानित

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के ग्रामीण विकास विभाग के छात्र सूर्य जीत घोष का प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। सूर्य जीत घोष सत्र 2024-26 के छात्र हैं और उनका चयन पीरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित गांधी फेलोशिप के लिए हुआ है।


दो वर्षों तक ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में निभाएंगे जिम्मेदारी

कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. अटल पाण्डेय ने कहा कि यह विभाग के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि गांधी फेलोशिप युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस दो वर्षीय फेलोशिप के तहत सूर्य जीत घोष छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

शिक्षकों ने बताया प्रेरणास्रोत, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

प्राध्यापिका शीरीन गुल ने कहा कि सूर्य जीत घोष ने अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है तथा वे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। वहीं प्राध्यापिका अंजलि सिंह ने उनके सफल फेलोशिप सफर और देश निर्माण में सार्थक योगदान की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान विभाग के शिक्षकों और सहपाठियों ने सूर्य जीत घोष को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !