Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Jamshedpur News: भाजपा की टेल्को में महत्वपूर्ण बैठक, बंद के दौरान दर्ज प्राथमिकी पर जताया विरोध, एसएसपी को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, हिमांशु हत्याकांड और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी को लेकर सोमवार को टेल्को सेक्टर मार्केट में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

प्राथमिकी की प्रतियों का किया गया अध्ययन
बैठक में टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण समेत 18 भाजपा नेताओं और कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रतियों का अध्ययन किया गया। नेताओं ने इसे लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।



पूर्णिमा साहू ने लोकतांत्रिक अधिकारों की बात उठाई
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि झूठे मुकदमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया, तो भाजपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगी।

अभय सिंह ने प्राथमिकी पर उठाए सवाल
प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी को झूठा, मनगढ़ंत और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को अपराध का स्वरूप देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि प्राथमिकी में ऐसी कई गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं, जिनका बंद के दौरान हुई घटनाओं या उपलब्ध रिपोर्टों से कोई संबंध नहीं है।

संजीव सिन्हा ने सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने शहर में बढ़ते अपराध और हिमांशु हत्याकांड के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से बंद आयोजित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

एसएसपी को सौंपा जाएगा ज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों से निराधार धाराएं हटाने तथा शहर में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।



बैठक में कई नेता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, कल्याणी शरण, हलधर नारायण साह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, तन्मय झा, सागर राय, अप्पा राव, खेमलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नीरज शर्मा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !