Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Sarvjan Pension Yojana: रांची में सर्वजन पेंशन योजना की चार माह की राशि जारी, 1.59 लाख लाभुकों के खाते में पहुंचे 63.74 करोड़ रुपये

Sarvjan Pension Yojana: सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को अप्रैल से जुलाई 2026 तक की चार माह की राशि मिलनी शुरू हो गई है. पहले चरण में 1 लाख 59 हजार 358 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 63 करोड़ 74 लाख 32 हजार रुपये भेजे गए हैं.

प्रत्येक लाभुक को चार महीने की पेंशन के रूप में 4-4 हजार रुपये दिए गए हैं. यह भुगतान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर किया गया है.

22 प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भेजी गई राशि
जिला प्रशासन के अनुसार, बेड़ो, बुंडू, बुढ़मू, कांके, मांडर, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, राहे, रातू, सिल्ली और सोनाहातू समेत जिले के 22 प्रखंडों तथा शहरी क्षेत्रों के लाभुकों के खातों में पेंशन राशि भेज दी गई है. पेंशनधारियों को राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है.

चार क्षेत्रों में भुगतान प्रक्रिया जारी
अनगड़ा, चान्हो, तमाड़ और रांची शहर अंचल के पात्र लाभुकों के लिए भुगतान प्रक्रिया अभी जारी है. प्रशासन ने कहा है कि इन क्षेत्रों के पेंशनधारियों के बैंक खातों में भी जल्द राशि भेजी जाएगी.



आधार सीडिंग और भौतिक सत्यापन की अपील
जिन लाभुकों के खातों में अब तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, उनसे बैंक खाते में आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है.

प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने का भी अनुरोध किया है. आधार सीडिंग और भौतिक सत्यापन पूरा होने के बाद पेंशन भुगतान नियमित रूप से जारी रहने की बात कही गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !