Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Dhanbad Road Repair: धनबाद में बैंक मोड़ से जोड़ा फाटक सड़क की बदलेगी सूरत, सरकार ने दी 2 करोड़ 39 लाख से अधिक की मंजूरी

Dhanbad Road Repair: झारखंड सरकार ने धनबाद के बैंक मोड़ से जोड़ा फाटक तक 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत और राइडिंग क्वालिटी सुधारने के लिए 2 करोड़ 39 लाख 33 हजार 800 रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. पथ निर्माण विभाग के अनुसार, यह पूरी राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खर्च की जाएगी और इसी अवधि में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सड़क की मरम्मत के बाद लोगों को बेहतर और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी.

धनबाद कोषागार से होगा भुगतान
इस योजना के लिए धनबाद पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है. राशि का भुगतान धनबाद कोषागार से किया जाएगा. विभाग ने बताया कि गुणवत्ता नियंत्रण के लिए अलग से राशि का प्रावधान नहीं किया गया है, हालांकि आकस्मिक जरूरतों के लिए राशि सुरक्षित रखी गई है, जिसका उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा.



हर महीने होगी काम की समीक्षा
सरकार ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश भी दिए हैं. मुख्य अभियंता (यातायात) हर महीने काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे और इसकी विस्तृत रिपोर्ट अभियंता प्रमुख को भेजेंगे ताकि काम समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !