Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Ranchi News : रिम्स-2 को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में सियासी टकराव, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया परियोजना रोकने का आरोप

Ranchi News : रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अख्तर अली ने बीजेपी पर रिम्स-2 परियोजना में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सहारा लेकर इस महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजना को रोकने की कोशिश कर रही है।


अख्तर अली ने कहा कि रिम्स-2 झारखंड की बड़ी स्वास्थ्य परियोजना है, जिससे राज्य के लोगों को आधुनिक और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उनका आरोप है कि बीजेपी विकास कार्यों को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

सरकार हर हाल में पूरा करेगी रिम्स-2 निर्माण:- कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सिफारिशें केवल अनुशंसात्मक होती हैं और राज्य सरकार जनहित की इस परियोजना को किसी राजनीतिक दबाव में नहीं रोकेगी। उन्होंने दावा किया कि रिम्स-2 का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाएगा।

अख्तर अली ने आरोप लगाया कि बीजेपी एक ओर खुद को आदिवासियों का हितैषी बताती है, जबकि दूसरी ओर आदिवासी और गरीब लोगों के लिए बनने वाले विश्वस्तरीय अस्पताल का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि रिम्स-2 बनने से झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी।

कांग्रेस ने बीजेपी से सवाल किया कि क्या वह चाहती है कि झारखंड के गरीब मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़े। साथ ही दावा किया कि राज्य सरकार रिम्स-2 परियोजना को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !