Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Dhanbad News : ढुल्लू महतो का अरूप चटर्जी पर बड़ा हमला, सांसद ने प्रिंस खान से संबंध और रंगदारी के लगाए गंभीर आरोप

Dhanbad News : धनबाद परिसदन में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विधायक को फरार गैंगस्टर प्रिंस खान का संरक्षक बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।


ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया कि अरूप चटर्जी ने कोयलांचल के वरिष्ठ नेता ए.के. राय की राजनीतिक विरासत को खत्म कर दिया। उन्होंने दावा किया कि विधायक दो-दो हत्याओं के मामलों के आरोपी हैं और सुशांतो सेनगुप्ता हत्याकांड तथा राजीव मिश्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उनका नाम सामने आया है। सांसद ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं और यदि उन पर लगाया गया एक भी आरोप साबित हो जाए तो वह इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।

एलिवेटेड रोड रोकने और छह करोड़ की रंगदारी मांगने का भी आरोप

सांसद ने आरोप लगाया कि मासस नेता मोइज़ खान, प्रिंस खान का प्रमुख शूटर है। उनका दावा है कि 25 मई को पुलिस ने तालडांगा स्थित मोइज़ खान के घर से प्रिंस खान के कथित मुख्य शूटर रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद से मोइज़ खान फरार है और मोइज़, रिजवान तथा प्रिंस खान के संरक्षक अरूप चटर्जी हैं।

ढुल्लू महतो ने विधायक से मोइज़ खान के ठिकाने की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें फंसाने के लिए फोन कॉल के जरिए साजिश रची जा रही है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि निरसा में उनके प्रयास से स्वीकृत एलिवेटेड रोड परियोजना को रंगदारी के उद्देश्य से रोका गया तथा इसके लिए छह करोड़ रुपये की मांग की गई। हालांकि, इन आरोपों पर समाचार लिखे जाने तक विधायक अरूप चटर्जी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !