Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Bihar News: बिहार के दरभंगा में दीवार निर्माण के दौरान संदिग्ध बम विस्फोट, झोला हटाते ही उड़े परखच्चे, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र स्थित चंचल नगर में मंगलवार को चारदीवारी निर्माण के दौरान संदिग्ध बम विस्फोट होने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।


झोला हटाते ही हुआ धमाका, दो मजदूर गंभीर घायल
घायलों की पहचान रामबाबू पासवान और भोला पासवान के रूप में हुई है। दोनों निर्माणाधीन चारदीवारी में स्टरिंग खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की रॉड में टंगा एक झोला दिखाई दिया। जैसे ही मजदूरों ने झोले को हटाने की कोशिश की, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

जमीन विवाद के एंगल से जांच तेज
जिस जमीन पर चारदीवारी का निर्माण हो रहा था, वह मोहम्मद शाहिद की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। वर्ष 2008 में जमीन की खरीद-बिक्री के बाद 2025 में दोबारा रजिस्ट्री होने से विवाद और गहरा गया था। इसी वजह से पुलिस जमीन विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
पुलिस घटनास्थल से मिले अवशेष और अन्य साक्ष्यों को जुटाकर यह पता लगाने में लगी है कि झोले में विस्फोटक किसने और कब रखा। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कई पहलुओं से आगे बढ़ाई जा रही है।

हर पहलू की होगी जांच, जरूरत पड़ने पर बुलाई जाएगी एफएसएल टीम
दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से मिले अवशेषों को एकत्र किया जा रहा है। यह स्पष्ट किया जाएगा कि यह वास्तव में विस्फोट था या कोई अन्य घटना। जरूरत पड़ने पर एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !