Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Jharkhand Investment: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली रवाना, "नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन" में झारखंड की निवेश, उद्योग और डिजिटल तकनीकी संभावनाओं को रखेंगे सामने

Hemant Soren Delhi Visit For Jharkhand Investment: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए. वह 8 और 9 जुलाई को आयोजित "नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन" में हिस्सा लेंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री "एक्सप्लोर इंफिनाइट ऑपर्च्युनिटीज" कार्यक्रम के जरिए झारखंड की निवेश, उद्योग, पर्यटन और तकनीकी संभावनाओं को राष्ट्रीय व वैश्विक मंच पर रखेंगे.

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, उद्योग सचिव और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी दिल्ली गए हैं. राज्य सरकार की टीम निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नए निवेश के अवसर तलाशेगी.

सरकार का लक्ष्य झारखंड को सिर्फ खनिज संपदा वाले राज्य की पहचान तक सीमित नहीं रखना है. राज्य को उद्योग, डिजिटल तकनीक, पर्यटन और आधुनिक सेवाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है.



कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी चर्चा होगी. सरकार प्रशासनिक सेवाओं में AI के उपयोग के जरिए पारदर्शिता बढ़ाने और योजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है.

राज्य सरकार निवेशकों को डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेगी. इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर भी बातचीत होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को राज्य के लिए निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !