Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Ranchi News: ऑपरेशन "नन्हे फरिश्ते" के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही RPF टीम ने 12 वर्षीय बच्चे का किया सुरक्षित रेस्क्यू

Ranchi News: ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत आरपीएफ पोस्ट, रांची ने एक 12 वर्षीय नाबालिग बालक का सकुशल रेस्क्यू किया। 6 जुलाई 2026 की सुबह रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर नियमित गश्त के दौरान आरपीएफ टीम की नजर एक अकेले और संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे बालक पर पड़ी। पूछताछ में उसने अपना नाम करण कुमार, पिता रतनेश राय तथा मूल निवासी समस्तीपुर (बिहार) और वर्तमान पता लालपुर, रांची बताया।


आरपीएफ की सतर्कता से नाबालिग सुरक्षित, चाइल्डलाइन को सौंपा गया

प्रारंभिक पूछताछ में बालक ने बताया कि वह अपनी मां की लगातार डांट-फटकार से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल आया था। बालक की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ ने उसे सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर पोस्ट पहुंचाया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।


इसके बाद नाबालिग को उसके संरक्षण और पुनर्वास के लिए विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत चाइल्डलाइन, रांची को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक सुनीता तिर्की, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और प्रधान आरक्षक पीसी महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !