Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Jamshedpur Illegal Cigarette Case: मानगो पुलिस ने कपाली के बाबागुंडी में गोदाम चिह्नित किया, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेगा ताला

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र स्थित बाबागुंडी इलाके में एक संदिग्ध गोदाम को चिह्नित किया गया है. पुलिस को आशंका है कि इस गोदाम में कथित तौर पर अवैध सिगरेट तैयार कर उसे बाजार में सप्लाई किया जाता था.सूत्रों के अनुसार, मानगो थाना पुलिस ने एक युवक को पकड़ा था. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम बाबागुंडी इलाके तक पहुंची और वहां एक गोदाम की पहचान की गई.

गोदाम में अवैध सिगरेट निर्माण की आशंका

पुलिस को सूचना मिली है कि गोदाम में अवैध सिगरेट की मैन्युफैक्चरिंग की जाती थी. कथित रूप से यहां तैयार सिगरेट को अलग-अलग बाजारों में भेजा जाता था.

हालांकि, गोदाम खुलने और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वहां किस तरह का सामान रखा गया है और अवैध गतिविधि से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है.

मालिक से संपर्क के बाद बंद हुआ फोन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गोदाम के मालिक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया था. शुरुआती स्तर पर बातचीत भी हुई, लेकिन इसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है. पुलिस अब गोदाम के मालिक और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है.

दो पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

गोदाम को सील करने अथवा उसमें रखे सामान को हटाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. मंगलवार को दिन करीब 12 बजे से गोदाम के बाहर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. पुलिसकर्मी गोदाम के आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेगा गोदाम

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम खोला जाएगा. इसके बाद अंदर मौजूद सामान की जांच की जाएगी.

यदि जांच में अवैध सिगरेट निर्माण, भंडारण या सप्लाई से जुड़े साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मानगो थाना पुलिस और कपाली थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !