Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jharkhand Weather Update: झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का आसार, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बुधवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

जमशेदपुर समेत 16 जिलों में बारिश के आसार
आज रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा और पाकुड़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पलामू, गढ़वा और चतरा में भी कई स्थानों पर बारिश के साथ बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जिलों में भारी बारिश भी दर्ज होने की संभावना है।

इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
रांची मौसम केंद्र ने रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, गढ़वा, देवघर, दुमका और पूर्वी सिंहभूम समेत आसपास के इलाकों में वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश के कारण रांची, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना बना रहेगा।

बारिश के बीच भी उत्तर-पूर्वी जिलों में गर्मी बरकरार
बारिश के बावजूद राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है। पाकुड़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि गोड्डा, दुमका और साहिबगंज में 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है। राजधानी रांची में आज तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 27 से 33 डिग्री सेल्सियस और धनबाद, बोकारो, देवघर, पलामू व गढ़वा में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !