Aaj Ka Panchang: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज दोपहर 12:21 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी। बुधवार का दिन भगवान गणेश की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आज गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आज अतिगण्ड योग दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा, इसके बाद सुकर्मा योग शुरू होगा।
सूर्योदय से चंद्र राशि परिवर्तन तक, जानें ग्रहों की चाल
आज सूर्योदय सुबह 5:30 बजे और सूर्यास्त शाम 7:23 बजे होगा। सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा शाम 4:00 बजे तक मीन राशि में रहकर बाद में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रोदय 9 जुलाई की मध्यरात्रि 12:26 बजे और चंद्रास्त दोपहर 12:56 बजे होगा। आज रेवती नक्षत्र शाम 4:00 बजे तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ होगा।
शुभ कार्य से पहले देखें आज के मुहूर्त
आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है, लेकिन अमृत काल दोपहर 1:38 बजे से 3:13 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। वहीं कौलव करण दोपहर 12:21 बजे तक रहेगा, इसके बाद तैतिल करण रात 11:34 बजे तक प्रभावी रहेगा और फिर गरज करण शुरू होगा।
राहुकाल और अशुभ समय का रखें विशेष ध्यान
आज राहुकाल दोपहर 12:26 बजे से 2:10 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुलिकाल सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक और यमगण्ड सुबह 7:14 बजे से 8:58 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन अशुभ समयों में नए और मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।