Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Deoghar News: श्रावणी मेले में रंगदारी और लूट की साजिश नाकाम, कुख्यात सौरभ पलिवार गैंग के 3 अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News: देवघर में श्रावणी मेला के दौरान व्यवसायियों को डरा-धमकाकर रंगदारी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी कुख्यात सौरभ पलिवार के गुर्गे हैं। इनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

तीन आरोपी हथियार व कारतूस समेत गिरफ्तार
देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हरि शरणम कुटिया के पास हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैला रहे हैं और व्यवसायियों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। इस दौरान हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए।

वायरल वीडियो से खुली गुर्गों की पोल, आपराधिक नेटवर्क की जांच तेज
प्रेस वार्ता में एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि आरोपियों का हथियार लहराकर लोगों को धमकाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। उसी के आधार पर कार्रवाई तेज की गई। गिरफ्तार तीनों अपराधियों का लूट, रंगदारी, हत्या समेत कई संगीन मामलों में पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !